बड़ा मंगल 2026: ज्येष्ठ मास में 19 साल बाद बना 8 ‘बड़ा मंगल’ का अद्भुत संयोग, इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की असीम कृपा

लखनऊ। हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह के मंगलवार का विशेष महत्व होता है, जिसे ‘बड़ा मंगल’ या ‘बुढ़वा मंगल’ के नाम से जाना जाता है। साल 2026 में आस्था का यह महापर्व बेहद खास होने वाला है। इस साल ज्येष्ठ का महीना 2 मई से शुरू होकर 29 जून तक चलेगा। अधिक मास होने के कारण इस बार ज्येष्ठ माह 30 नहीं, बल्कि पूरे 59 दिनों का होगा। इसी अद्भुत खगोलीय और ज्योतिषीय घटना की वजह से इस बार हनुमान भक्तों को 4 या 5 नहीं, बल्कि पूरे 8 बड़े मंगल मिलने वाले हैं।

19 साल बाद बना दुर्लभ संयोग: 2007 के बाद अब 2026 में अवसर

ज्योतिष विद्वानों के अनुसार, ज्येष्ठ मास में 8 बड़े मंगल का यह दुर्लभ संयोग पूरे 19 साल बाद बन रहा है। इससे पहले ऐसी स्थिति साल 2007 में देखी गई थी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ के बड़े मंगल पर बजरंगबली अपने वृद्ध स्वरूप में भक्तों के कष्ट हरते हैं। जो भी श्रद्धालु इन 8 मंगलवारों में हनुमान जी की सेवा और उपासना करते हैं, उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। आइए जानते हैं कि इस लंबी अवधि वाले ज्येष्ठ मास का किन राशियों को बंपर लाभ मिलने वाला है।

वृषभ राशि: व्यापार में विस्तार और चिंताओं से मुक्ति

वृषभ राशि के जातकों के लिए 8 बड़े मंगल किसी वरदान से कम नहीं हैं। नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में आपको जबरदस्त सफलता मिलने के योग हैं। अगर आप पार्टनरशिप में कोई काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उत्तम है। हनुमान जी की कृपा से छोटे व्यापारियों को अपना कारोबार बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे और कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और लंबे समय से चली आ रही मानसिक चिंताएं दूर होंगी।

कर्क राशि: धन लाभ और सेहत में सुधार

कर्क राशि वालों के लिए ज्येष्ठ का यह महीना धन-धान्य की वर्षा लेकर आएगा। अटका हुआ पैसा वापस मिलने की प्रबल संभावना है। आय में वृद्धि के लिए आपको यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगी। व्यापारिक निर्णय सटीक बैठेंगे और बड़ा मुनाफा दिलाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय अनुकूल है, पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या राशि: करियर में उन्नति और बैंक बैलेंस में बढ़ोत्तरी

कन्या राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आपके फिजूलखर्चों पर लगाम लगेगी और बचत बढ़ने से बैंक बैलेंस मजबूत होगा। बजरंगबली की कृपा से करियर में प्रमोशन या नौकरी के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। छात्रों के लिए यह समय किसी बड़ी उपलब्धि वाला रहेगा। धर्म-कर्म और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे मन को शांति मिलेगी।

कुंभ राशि: निवेश से लाभ और मधुर होंगे संबंध

कुंभ राशि वालों के लिए निवेश के नजरिए से यह समय बेहद शानदार है। सोच-समझकर किए गए निवेश से भविष्य में बेहतरीन रिटर्न मिलने की संभावना है। आपकी वाणी और सौम्य व्यवहार कार्यस्थल पर आपको प्रसिद्धि दिलाएगा। आर्थिक रूप से आप खुद को पहले से अधिक सक्षम महसूस करेंगे। भाई-बहनों के साथ चल रहे पुराने विवाद सुलझेंगे और रिश्तों में मजबूती आएगी।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha