बहराइच : निरीक्षण में बंद मिले आंगनबाड़ी केंद्र, सीडीपीओ ने कहा होगी कार्यवाही

नानपारा तहसील/बहराइच। शासन के निर्देश के क्रम में आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन एवं सेवाएं 21 फरवरी से पुनः प्रारंभ की गई है। इस क्रम में 22 फरवरी को बाल विकास परियोजना अधिकारी नवाबगंज जिया श्याम ने क्षेत्रीय मुख्य सेविकाओं के माध्यम से 06 आंगनवाड़ी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कराया जिसमें आंगनवाड़ी केंद्र केवलपुर-10  परिणिता सिंह, चरदा तृतीय कुसुम लता श्रीवास्तव, चौगाई बिलासपुर के 3 केंद्र तथा बाबागंज चतुर्थ सरोज पाठक का आंगनवाड़ी केंद्र निरीक्षण के समय बंद पाया गया। इसी क्रम में पुनः 3 मार्च को आकस्मिक निरीक्षण क्षेत्रीय मुख्य सेविकाओं के माध्यम से कराया गया जिसमें जमुनहा नौबस्ता का मिनी केंद्र मीना देवी, चौगड़वा तृतीय शबीना बेगम एवं चतुर्थ गीता देवी, मझगवां रीता त्रिपाठी का केंद्र भी बंद पाया गया।

जिस पर बाल विकास परियोजना अधिकारी नवाबगंज जिया श्याम ने संज्ञान लेते हुए निर्देश दिया कि प्रत्येक दिन समय से समय तक 10:00 बजे से अपरांत 2:00 बजे तक केंद्र का संचालन सुनिश्चित करें तथा पंजीकृत लाभार्थियों का राशन ग्राम प्रधान को अवगत कराते हुए वितरण करें। वही आकस्मिक निरीक्षण में बंद मिले केंद्रों पर सख्त रुख अपनाते हुए सीडीपीओ ने कहा कि निरीक्षण के समय बंद केंद्रों की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha