बहराइच: खंड शिक्षा अधिकारी को विपनेट क्लब के पदाधिकारियो ने किया सम्मानित

कैसरगंज/बहराइचl विपनेट क्लब के ज्ञान शक्ति विज्ञान ग्रुप के जिला संयोजक वेद प्रकाश पाठक,जिला सह संयोजक फैजान अहमद के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी कैसरगंज को कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया । खंड शिक्षा अधिकारी स्वामीनाथ ने कहा कि विपनेट क्लब द्वारा कैसरगंज क्षेत्र में साइंस सेमिनार व प्रतियोगिता कराकर छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति अभिरुचि पैदा कर रही है और विज्ञान के तकनीकों से बच्चे रूबरू हो रहे हैं।

आपको बता दें कि बच्चों में तार्किक व बौद्धिक विकास हो रहा है कैसरगंज क्षेत्र में यह कार्यक्रम सराहनीय है प्रत्येक वर्ष विपनेट क्लब द्वारा कराई जा रही प्रतियोगिता में परिषदीय स्कूलों के छात्र भी प्रतिभाग करेंगे विपनेट क्लब के साइंस सेमिनार में मेरा पूर्ण सहयोग रहेगा। इस मौके पर अरशद रईस, आकांक्षा भल्ला,अनीस अहमद,मो मोनिस,अंकित मिश्रा, तौहीद अहमद सत्यनाम आदि मौजूद रहें l

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha