बहराइच : डीएम व एसएसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

बहराइच। कारागार की साफ-सफाई, कोविड-19 के रोकथाम एवं बचाव के प्रबन्ध तथा कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को मुहैया करायी जा रही सुविधाओं इत्यादि का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने जिला कारागार का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पाकशाला, कारागार चिकित्सालय सहित बैरकों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा बन्दियों का कुशल क्षेम भी पूछा। कारागार की व्यवस्था पर डीएम व एसएसपी द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर प्रभारी कारागार अधीक्षक आनन्द कुमार शुक्ल, डिप्टी जेलर देवकान्त वर्मा व रीना तिवारी, चिकित्सक डा. आभाष अंकुर श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha