बहराइच : यूक्रेन से वापस आए भारतीय स्टूडेंट अंकित अवस्थी से मिले नायब तहसीलदार

कैसरगंज बहराइच l यूक्रेन में फंसे भारतीय स्टूडेंट अंकित अवस्थी सकुशल भारत पहुंच गए अंकित अवस्थी यूक्रेन एमबीबीएस मेडिकल की डिग्री करने गए थे यूक्रेन में हमले के दौरान वहां फंस गए भारत के कड़े प्रयास से लगभग सभी भारतीयों को सकुशल वापस आ गए हैं उन्हीं में से तहसील कैसरगंज अंतर्गत माधवपुर निवासी अंकित अवस्थी भी थे अंकित अवस्थी ने बताया की हमले के दौरान यूक्रेन की हालत बहुत ही ज्यादा खराब हो गई थी लेकिन भारत की कोशिश के बाद हम लोग सकुशल वतन वापस आ गए हैं

हम लोगों को एक नई जिंदगी मिली है अंकित अवस्थी ने यह सब बातें नायब तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला के साथ की उन्होंने सकुशल वापसी के लिए तमाम शुक्रिया अदा किया l

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha