Bahraich : नानपारा थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनी फरियाद, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

  Nanpara, Bahraich : उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में शनिवार को थाना नानपारा में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान एसडीएम ने बड़ी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ फरियादियों की शिकायतें सुनीं संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से बार-बार कार्यालयों या थाने के चक्कर न लगाने पड़ें। प्रत्येक शिकायत का मौके की जांच कर नियमानुसार निस्तारण में पारदर्शिता और जवाबदेही तय की जाए। एसडीएम ने विभिन्न अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन किया सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा अद्यतन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि जनसुनवाई शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है, थाना समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान पर विशेष बल दिया गया। इस दौरान सी.ओ नानपारा, थाना अध्यक्ष नानपारा, व समस्त राजस्व निरीक्षक व लेखपाल उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha