बहराइच : बाइक में छिपाकर एक करोड़ की चरस लेकर दिल्ली जा रहा था तस्कर, पुलिस ने दबोचा

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बाइक में एक करोड़ की चरस लेकर दिल्ली तस्करी करने जा रहे तस्कर को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए तस्कर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। तस्कर के पास से एक किलो 300 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत एक करोड़ 30 लाख रुपये आंकी गई है।

एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने थानाध्यक्षों को तस्करी पर रोकथाम के लिए निर्देश दिए है। तस्करी को रोकने के लिए रिसिया थानाध्यक्ष संजय सिंह मुखबिर के जाल बिछा रखे थे। थानाध्यक्ष को मुखबिर से सूचना मिली कि युवक बाइक से चरस की तस्करी करने के लिए निकला हुआ है।

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एसआई अरविंद कुमार को सिपाही जगन्नाथ, अनिल यादव, ओम प्रकाश पांडेय के साथ विशुनापुर अमबवा जौहर सिसई मार्ग पर भेजा। बाइक से आते हुए युवक को देखकर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान डिग्गी में एक किलो 300 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ के दौरान तस्कर की पहचान अमबवा जौहर सिस ई रिसिया निवासी शमीम के रूप मेंं हुई। एएसपी नगर ने बताया कि पकड़े गए तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...