बहराइच : जमीन पर पड़े विद्युत तार की चपेट में आने से युवक हुआ घायल

मिहींपुरवा/बहराइच l मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत थाना सुजौली के सब स्टेशन कैलाशपुरी अंतर्गत ग्राम सीतारामपुरवा  गांव के जबदा के पास विद्युत तार गिरे होने के कारण बांकेलाल पुत्र पतिराम को करंट लग गया।पतिराम को सिर, पीठ और हाथ मे करंट लग गया।  जिससे पतिराम गंभीर रूप से घायल हो गया है।ग्रामीणों ने पतिराम को प्राइवेट क्लीनिक पहुंचाया जहाँ उसका उपचार चल रहा है। घायल पतिराम ने बताया कि वो साइकिल से खेत जा रहा था कि रास्ते में विद्युत तार पड़ा था। जिससे वह टकरा गया और उसको करंट लग गया।

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना विद्युत कर्मियों को दी विद्युत कर्मियों ने आकर विद्युत लाइन को दुरुस्त किया गया। पीड़ित बांकेलाल ने मुआवजे की मांग की गई है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha