Bahraich : पुलिस जीप में बैठकर युवक ने बनाई रील, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से उठे सवाल

बहराइच। थाना मटेरा क्षेत्र में एक युवक द्वारा पुलिस की सरकारी गाड़ी में बैठकर इंस्टाग्राम रील बनाने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक फिल्मी डायलॉग के साथ रील बनाते हुए नजर आ रहा है, जिसमें पुलिस को लूट लेने जैसी बातें भी कही गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, त्रिलोकी जाटव नाम के युवक की आईडी से यह वीडियो पोस्ट किया गया है। वीडियो में युवक पुलिस की सरकारी जीप में बैठा दिखाई दे रहा है और कथित तौर पर थाने के अंदर प्रवेश करता भी नजर आता है। इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर एक आम युवक पुलिस की सरकारी गाड़ी तक कैसे पहुंच गया और थाने के अंदर जाकर वीडियो कैसे बना लिया। इस मामले को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
वहीं, मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। थाना अध्यक्ष मटेरा से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन नहीं उठ सका। वीडियो वायरल होने के बाद अब लोगों की नजर पुलिस विभाग की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha