Bajaj Auto New Pulsar Launch: 12 अगस्त को उठेगा नई पल्सर से पर्दा, स्पोर्टी लुक और स्मार्ट फीचर्स के साथ मचायेगी गदर!

भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में अपनी धाक जमाने वाली ऑटो प्रमुख बजाज ऑटो (Bajaj Auto) एक बार फिर बाजार में तहलका मचाने की तैयारी में है। कंपनी आगामी 12 अगस्त को अपनी बेहद लोकप्रिय ‘पल्सर’ (Pulsar) सीरीज की एक नई बाइक पेश करने जा रही है। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अभी मॉडल के नाम से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह नई पल्सर N160, नई पल्ser 125 या फिर नेक्स्ट-जनरेशन पल्सर 150 हो सकती है।

10 नई बाइक्स की लाइनअप का हिस्सा दरअसल, बजाज ऑटो ने चालू वित्त वर्ष (FY27) की पहली तिमाही के नतीजों के दौरान इस बात की घोषणा की थी कि कंपनी आने वाले कुछ ही हफ्तों में 10 नई मोटरसाइकिलें बाजार में उतारने जा रही है। इस नए पोर्टफोलियो में 125cc और 150cc सेगमेंट की बाइक्स प्रमुख रूप से शामिल होंगी। ऐसे में माना जा रहा है कि 12 अगस्त को पेश होने वाली बाइक इसी नई रणनीति का पहला और बड़ा धमाका हो सकती है।

दमदार लुक और स्पोर्टी डिजाइन हाल ही में सड़क पर टेस्टिंग के दौरान इस नई पल्सर को स्पॉट किया गया था, जहां इसके नए अवतार की झलक देखने को मिली। लीक हुई तस्वीरों के मुताबिक, बाइक में मस्कुलर फ्यूल टैंक, टैंक एक्सटेंशन और बड़ा फ्रंट काउल देखने को मिल सकता है। राइडर की सहूलियत के लिए इसमें लंबी सीट के साथ अपराइट राइडिंग पोस्चर दिया गया है। इसके अलावा स्पोर्टी अलॉय व्हील्स और साइड स्लैंग एग्जॉस्ट इसके ओवरऑल लुक को मौजूदा मॉडल से कहीं ज्यादा आक्रामक और आकर्षक बनाते हैं।

हाई-टेक फीचर्स से लैस होगी पल्सर बजाज अपनी इस नई बाइक को टेक-सेवी युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि नई पल्सर में पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाएगा। राइडिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, इनकमिंग कॉल एवं एसएमएस अलर्ट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए जा सकते हैं, जो आज के समय में इस सेगमेंट की बड़ी मांग हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस की स्थिति जहां तक इंजन का सवाल है, कंपनी इसमें मौजूदा भरोसेमंद इंजन सेटअप को ही बरकरार रख सकती है। वर्तमान में पल्सर 125 में 124.38cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन आता है जो 11.8PS की पावर और 10.8Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दूसरी ओर, पल्सर 150 में 149.5cc का इंजन मिलता है जो 14PS की पावर और 13.4Nm का टॉर्क देता है। दोनों ही इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स और इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के साथ आते हैं। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि 12 अगस्त को बजाज अपनी इस नई पल्सर में क्या-क्या नया पेश करती है।

 

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha