बाजपुर: मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस, एनएसएस का पांच दिवसीय शिविर का शुभारंभ

भास्कर समाचार सेवा

बाजपुर। बाजपुर इंटर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, छात्रों एवं अध्यापकों ने प्रतिभाग किया। इसके अंतर्गत छात्रों ने संविधान दिवस पर लोकगीत गाए। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य एसपी सिंह द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना पांच दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा विद्यालय परिसर में श्रमदान किया। छात्रों को भी संबोधित किया गया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य, रोहित कुमार, प्रदीप जोशी,पंकज कुमार,सुनील कुमार, राजेंद्र चौहान, हेमंत वर्मा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha