बलिया : ददरी मेला जा रही श्रद्धालुओं की बस पलटी 42 घायल, एक गंभीर 

बलिया शहर स्थित ददरी मेला कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी रोडवेज कि बस सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के रूद्रवार गाँव के पास पलट गई जिसमें कुल 55 श्रद्धालुओं में से 42 श्रद्धालु बुरी तरह से घायल हो गए । घायलों में एक श्रद्धालु काफी गंभीर था जिसे पुलिस ने  हायर सेंटर वाराणसी के लिए रेफर भेज दिया है ।बेल्थरारोड से बलिया जा रही रोडवेज बस दिन  एक बजे के करीब श्रद्धालुओं को लेकर ददरी मेला कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए जा रही थी अचानक बस अनियंत्रित होकर के पेड़ से टकरा गई । घायलों को पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सिकन्दरपुर पि एच सी इलाज के लिए लाया गया डाक्टरों द्वारा प्राथमिक इलाज कर घायलों की हालात देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विकास सिंह 

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha