बलिया: ड्यूटी से गायब रहने और विकास कार्यों में लापरवाही पर VDO पंकज गोंड सस्पेंड, हनुमानगंज बीडीओ करेंगे जांच

 

Maharashtra Official's Singing Video At Work Goes Viral, Gets Suspended

बलिया : जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश ने मुरलीछपरा ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी (VDO) पंकज कुमार गोंड को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। उन्हें बैरिया ब्लॉक मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। उनके प्रकरण की जांच के लिए हनुमानगंज बीडीओ को जांच अधिकारी नामित किया है। डीडीओ की इस कार्रवाई से विभागीय गलियारे में हड़कंप मच गया है। मुरलीछपरा के बीडीओ शकील अख्तर अंसारी ने ग्राम पंचायत सोनकी भाट, खवासपुर व श्रीपतिपुर के प्रभार वाले ग्राम विकास अधिकारी पंकज गोंड पर बिना अनुमति के 10 दिनों से गायब रहने, गांव में फार्मर रजिस्ट्री, आधार कलेक्शन, फेमिली आईडी बनवाने का कार्य नहीं करने, ब्लॉक पर आयोजित सप्ताहित बैठक में अनुपस्थित रहने तथा जिलाधिकारी द्वारा पंचायत भवनों पर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगावाने का आरोप लगाते हुए जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश को पत्र भेजा था। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला विकास अधिकारी ने जांच करायी तो प्रथम दृष्टया सचिव दोषी पाए गए। ग्रामीण भी सचिव के व्यवहार से व्यथित थे।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment