Balrampur : सीमावर्ती ग्राम खमरिया में एसएसबी ने लगाया निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर, 62 पशुओं का हुआ उपचार

 

Jarwa/Balrampur : सीमावर्ती क्षेत्रों में पशुपालकों को बेहतर पशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 9वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) द्वारा गुरुवार को ई-समवाय कोइलाबास के अंतर्गत ग्राम खमरिया में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कमांडेंट मनोरंजन कुमार पाण्डेय के निर्देशन में संपन्न हुआ।

शिविर में एसएसबी क्षेत्रक मुख्यालय गोरखपुर के डॉ. चंदन तालुकदार ने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया। साथ ही पशुपालकों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। शिविर के दौरान 24 किसानों के 62 पशुओं का उपचार किया गया।

कार्यक्रम में सामान्य पशु रोगों के उपचार के साथ कृमिनाशन, टीकाकरण, रोगों की रोकथाम, संतुलित पोषण तथा वैज्ञानिक पशुपालन संबंधी जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने किसानों को वर्षा ऋतु में पशुओं में होने वाली सामान्य बीमारियों, उनके लक्षणों और बचाव के उपायों के बारे में भी विस्तार से जागरूक किया।

एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में पशु स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाना, पशुपालकों की आजीविका को मजबूत करना, दुग्ध एवं कृषि आधारित आय में वृद्धि करना तथा वैज्ञानिक पशुपालन को बढ़ावा देना है। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाने की मांग की।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha