बरेली : पत्नी से करना चाहता था चरस के धंधा, न्यायालय में चला मुकदमा तो कर दी मारपीट

अपहरण कर तमंचे की नोक पर निकाह का आरोप

भास्कर समाचार सेवा
बरेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के ऑफिस में पहुंचे युवती के साथ माता पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री का 16 अगस्त 2019 को अपहरण कर चरस का काम करने वाले हिस्ट्रीशीटर सज्जाद एवं उसके गुर्गे उत्तराखंड ले गए थे। एवं 19 अगस्त को युवती को सीबीगंज अपने मामा के घर लेकर आए और तमंचे की नोक पर निक़ाह करा दिया।

युवती ने आरोप लगाया है कि वह लोग क्योंकि पूरा परिवार चरस का काम करता है जिसमें परिवार की महिलाएं भी शामिल हैं इसलिए युवती पर चरस के काम का दबाव बनाया जा रहा था जिसको लेकर विवाद हुआ और लगभग 4 महीने तक लगातार मारपीट के बाद 16 दिसंबर को घर से निकाल दिया पिता द्वारा मुकदमा करने पर खुद के बचाव के लिए 1 जनवरी 2020 को परामर्श केंद्र से समझौता कर वापस ले गए परंतु एक ही दिन में 2 जनवरी को फिर से मारपीट कर घर से निकाल दिया तभी से न्यायालय में मुकदमा चल रहा है परंतु अब सज्जाद राशिद निषाद बबलू गुलाम साबिर और फैजान इकट्ठे होकर हथियारों से लैस ब्रह्मपुरा स्थित युवती के पिता की दुकान पर पहुंच गए और मारपीट कर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगे मोहल्ले वालों को इकट्ठा होते देख आरोपी मारपीट कर फरार हो गए जिसमें युवती के पिता का हाथ भी टूट गया है प्रार्थना पत्र लेने के बाद एसएसपी ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है

खबरें और भी हैं...