बीसी योजना से महिलाओं के आत्मविश्वास में हुई वृद्धि: अमित अग्रवाल

कैंट विधायक की अध्यक्षता में हुआ बीसी सखियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम

भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। विकास भवन सभागार में उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा बीसी सखियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन विधायक कैंट अमित अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें विधायक द्वारा सखियों को साड़ियां वितरित की गयी।

विधायक अमित अग्रवाल ने कहा, बीसी योजना से महिलाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि हुयी है तथा वह आर्थिक रूप से भी आत्मनिर्भर बनी है। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को योजना से जोड़ने के लिए बीसी सखियों को प्रेरित किया ताकि, महिलाएं स्वयं सहायता समूह स्वरोजगार कर अपने जीवन स्तर को ऊपर उठा सके। उपायुक्त स्वतः रोजगार जिला विकास अधिकारी शोभनाथ चौरसिया ने बताया, बीसी सखी योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा मई 2020 को की गयी थी। बीसी सखी योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को रोजगार दिया जाना तथा गांव के हर घर तक बैंकिंग सुविधाएँ पहुचाना है। इस अवसर पर परियोजना निदेशक मोती लाल व्यास, समस्त विकास खण्ड से बीएमएम, बीसी सखी उपस्थित रहीं।

खबरें और भी हैं...