कोलकाता/नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज 142 सीटों पर घमासान जारी है। लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेने के लिए मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। सुबह 9 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में 18.39% मतदान हो चुका है। हालांकि, वोटिंग के बीच राज्य के कई हिस्सों से हिंसा, तोड़फोड़ और झड़प की खबरें भी सामने आ रही हैं, जिसने चुनावी पारे को और अधिक गर्मा दिया है।
भोर होते ही बूथों पर उमड़ा जनसैलाब, महिलाओं में दिखा जोश
बंगाल की जनता में वोटिंग को लेकर गजब का जुनून दिख रहा है। मतदान केंद्रों पर सुबह 5:30 बजे से ही लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। विशेष रूप से महिला मतदाताओं की भारी उपस्थिति चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक, लोग धूप तेज होने से पहले ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर लेना चाहते हैं।
बीजेपी उम्मीदवार पर हमला, सुरक्षाकर्मी से छीनी बंदूक!
दूसरे चरण के मतदान के दौरान दक्षिण 24 परगना से बड़ी हिंसा की खबर आई है। यहाँ भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सरदार के मुताबिक, टीएमसी के ‘गुंडों’ ने न केवल उनकी कार के शीशे तोड़ दिए, बल्कि उनके सुरक्षाकर्मी की बंदूक छीनने की कोशिश भी की। इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव है। वहीं, नदिया के छपरा में भी स्थिति बिगड़ी, जहाँ भाजपा एजेंटों ने टीएमसी समर्थकों पर लाठी-रॉड से हमला करने का आरोप लगाया है।
हावड़ा में EVM पर बवाल और हुगली में खूनी झड़प
चुनावी शोर के बीच हावड़ा के बाली इलाके में EVM में गड़बड़ी की शिकायतों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए CRPF को मोर्चा संभालना पड़ा और दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। दूसरी ओर, हुगली जिले के खानकुल में ‘फर्जी पोलिंग एजेंट’ को लेकर TMC और ISF (इंडियन सेकुलर फ्रंट) के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिससे बूथ पर अफरा-तफरी मच गई।
क्या 2021 का इतिहास दोहरा पाएगी ममता?
राजनीतिक समीकरणों की बात करें तो ये 142 सीटें बेहद महत्वपूर्ण हैं। साल 2021 के चुनाव में ममता बनर्जी की TMC ने इन सीटों पर क्लीन स्वीप करते हुए 123 सीटों पर जीत का परचम लहराया था। पहले चरण की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को 93% का ऐतिहासिक मतदान हुआ था। अब देखना यह है कि क्या दूसरे चरण में भी बंगाल की जनता वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएगी। चुनाव के परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
साउथ 24 परगना में बीजेपी उम्मीदवार की कार में तोड़फोड़
South 24 Parganas, West Bengal: An alleged attack on BJP candidate Bikash Sardar was reported at Booth No. 76 in Basanti during a visit. His vehicle was vandalised, and there was a reported attempt to snatch his security personnel’s firearm pic.twitter.com/E1DbqPAEko
— IANS (@ians_india) April 29, 2026
साउथ 24 परगना जिले में बसंती के बूथ नंबर 76 पर बीजेपी उम्मीदवार विकास सरदार ने कहा कि टीएमसी के गुंड़ों ने उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। उनके सुरक्षाकर्मी की बंदूक छीनने की कोशिश भी की गई। घटना के बाद इलाके में तनाव है।
बारानगर में बारिश के बीच वोटिंग के लिए लाइन में खड़े दिखे लोग
VIDEO | Baranagar, West Bengal: People queue up outside a polling booth to caste their vote even as rain continues to lash parts of the state.#AssemblyPollsWithPTI#WestBengalPollsWithPTI
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/o359iXVfMs
— Press Trust of India (@PTI_News) April 29, 2026
बारानगर में लगातार बारिश के बावजूद मतदान जारी है। लोग बारिश में भी वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ के बाहर कतारों में खड़े नजर आए।
ममता और उनके लोगों पर वोटर्स को धमकाने का आरोप
VIDEO | West Bengal election: Voters in North 24 Parganas allege CM Mamata Banerjee of threatening them.
One of the voters, said, "She thinks that she has lost in the elections which is why she has brought goons in her car. One of the persons came out of her car and threatened… pic.twitter.com/l42QebCItz
— Press Trust of India (@PTI_News) April 29, 2026
नॉर्थ 24 परगना जिले में कुछ वोटर ने सीएम ममता बनर्जी पर उन्हें धमकाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चुनाव के दौरान माहौल डराने वाला बनाया जा रहा है।
एक वोटर ने कहा कि ममता बनर्जी को लग रहा है कि वह चुनाव हार रही हैं, इसलिए वह अपने साथ लोगों को लेकर आईं। आरोप है कि उनकी गाड़ी से एक व्यक्ति उतरा और लोगों को धमकी दी।
बंगाल में हिंसा से जुड़ी 5 तस्वीरें…




















