समाज कल्याण विकास संघ उत्तर प्रदेश का द्विवार्षिक अधिवेशन लखनऊ में आयोजित


भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद ।
समाज कल्याण विकास संघ उत्तर प्रदेश का द्विवार्षिक अधिवेशन लखनऊ में आयोजित। अधिवेशन में नगर में कार्यरत एडीओ समाज कल्याण अतुल कुमार को संघ में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
प्रमुख सचिव समाज कल्याण डॉ. हरिओम की उपस्थिति में लखनऊ में आयोजित द्विवार्षिक अधिवेशन में नजीबाबाद ब्लॉक में कार्यरत के एडीओ समाज कल्याण अतुल कुमार को समाज कल्याण विकास संघ का प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। पश्चिमी उप्र से प्रांतीय संघ में अतुल कुमार एकमात्र पदाधिकारी चुने गए। संघ में एसएन यादव प्रांतीय अध्यक्ष और दिनेश गुप्ता प्रांतीय महामंत्री चुने गए।

खबरें और भी हैं...