
भास्कर समाचार सेवा फिरोजाबाद । महाशिवरात्रि और रंगों के पर्व होली को दृष्टिगत रखते हुए जिला आबकारी विभाग पूरी तरह से एलर्ट दिखाई दे रहा है।
जिलाधिकारी फिरोजाबाद, सयुंक्त आबकारी आयुक्त आगरा जोन आगरा एवं उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद के नेतृत्व में संयुक्त रूप से बड़ी कार्यवाही करते हुए आबकारी टीम ने शुक्रवार को गिहार कॉलोनी प्रतापपुर शिकोहाबाद से 85 लीटर शराब बरामद की और 150 किलो लहन नष्ट करते हुए एक अभियोग पंजीकृत किया।
संयुक्त रूप से की गई कार्यवाही के दौरान मुख्य रूप से जिला आबकारी अधिकारी मनीष चौधरी, निरीक्षक चेतना सिंह शिकोहाबाद, आबकारी निरीक्षक नंदलाल चौरसिया, अशोक कुमार, देवेंद्र सिंह यादव, एवं भूपेश शामिल रहे।












