
आज बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का 9वां दिन है। UP चुनाव के परिणामों को लेकर सुबह से ही सदन में गर्माहट है। वही बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भिड़ गए। दरअसल तेजस्वी यादव ने बुधवार को MNREGA पर सदन में सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि वेबसाइट से मिले डेटा का सरकार के दिए जवाब के आंकड़े से कोई मेल नहीं है। सरकार पर उन्होंने जमकर निशाना साधा था। इसी के जवाब में गुरुवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने नेता प्रतिपक्ष को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी झूठा आंकड़ा पेश कर के सदन को गुमराह कर रहे हैं।
इस पर तेजस्वी यादव नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि मंत्रीजी ने मर्माहत किया है। उन्होंने सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही वह सदन से बाहर चले गए। उनके साथ विपक्ष ने भी वॉक आउट कर दिया। तेजस्वी यादव ने बाहर आकर कहा कि जब तक मंत्रीजी माफी नहीं मांगेंगे। वे सदन में शामिल नहीं होंगे। हालांकि इसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष और उनके साथ मीटिंग कर रहे हैं। संसदीय मंत्री विजय चौधरी ने भी कहा कि आज सदन में जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था।
तेजस्वी ने कहा मेरे द्वारा पेश किए गए सारे आखिरी सही होते हैं लेकिन सरकार बता दें कि यह आंकड़े कैसे गलत है। अगर मैं गलत हूं तो मेरे पर कार्रवाई हो। लेकिन मंत्री मेरे ऊपर झूठा आरोप लगा रहे हैं। लेकिन मंत्री ने अभी तक माफी नहीं मांगी है और अपने बातों को भी अभी तक वापस नहीं लिया। मनरेगा की वेबसाइट पर है, वह सरकार का डाटा है। लेकिन मंत्री को यह बात समझ में नहीं आती। सरकार के पास जवाब नहीं है। सरकार अपने ही आंकड़े को नहीं मान रही है जो कि उनके वेबसाइट से निकाला गया।













दिल्ली में पारा 40 पार, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की छूटी पसीने; गर्मी पर चुटकी लेकर बोले- ‘भाषण छोटा ही रखूंगा भाई!’