Bijnor : स्टेशन रोड पर अवैध टैक्सी स्टैंड, वीआईपी रूट पर रेंग रहा ट्रैफिक, राहगीर बेहाल

 

Najibabad, Bijnor : स्थानीय रेलवे स्टेशन के मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से संचालित हो रहे टैक्सी स्टैंड के कारण आम जनता और यात्रियों का जीना मुहाल हो गया है। स्टेशन के बाहर मुख्य सड़क के दोनों किनारों पर दबंगई से गाड़ियां खड़ी कर सवारियां भरने का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। इस अव्यवस्था के चलते स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों और राहगीरों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

हैरानी की बात यह है कि इस पूरी अव्यवस्था और अतिक्रमण से महज कुछ ही दूरी पर लोक निर्माण विभाग (PWD) का डाक बंगला (गेस्ट हाउस) स्थित है। इस गेस्ट हाउस में शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और वीआईपी जनप्रतिनिधियों का लगातार आवागमन लगा रहता है। इस अति-विशिष्ट मार्ग पर रोजाना लगने वाले लंबे जाम ने स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक मुस्तैदी की पोल खोल कर रख दी है। अधिकारियों की नाक के नीचे चल रहे इस अवैध कारोबार पर जिम्मेदार पूरी तरह मौन सड़क के दोनों ओर बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण यह मार्ग अब सिकुड़ चुका है। इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है स्टेशन आने वाले रेल यात्रियों को जाम के कारण समय पर ट्रेन पकड़ने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ती है।

कई बार लोगों की ट्रेनें भी छूट जाती हैं। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों की बसें भी इसी मुख्य मार्ग से होकर गुजरती हैं। जाम में फंसने के कारण स्कूली बच्चे भीषण गर्मी और उमस में परेशान होने को मजबूर हैं फुटपाथ और सड़क के किनारों पर गाड़ियों का कब्जा होने से पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha