
भास्कर ब्यूरो
बिजनौर। जिलाधिकारी रमाकान्त पांडे उत्तराखंड के बिजनोर सीमावर्ती पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों का आहवान करते हुए कहा कि जिला बिजनौर में आगामी 19 अप्रैल,21 को संपन्न होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत सामानन्य निर्वाचन-2021 को शांति पूर्वक एवं निर्वाध रूप से संपन्न कराने में सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता अभियान का संचालन तथा उत्तराखंड के निवासी जिला बिजनौर के अभियोग में वांछित अभियुक्तों, उत्तराखंड के निवासी गैर जमानती वारंटियों, इनामी अपराधियों तथा पंजीकृत गैंग के सदस्यों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही कर सहयोग प्रदान करें।
जिलाधिकारी रमाकांत पाण्डेय सोमवार को बरकातपुर चीनी मिल के सभागार में आयोजित आगामी त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2021 के दृष्टिगत जिला बिजनौर एवं उत्तराखण्ड राज्य के सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों के साथ आयोजित समन्वय बैठक/गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी 19 अप्रैल,21 को जला बिजनौर क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए मतदान होगा जिला प्रशासन द्वारा जिले में शांतिपूर्वक, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कार्यवाई कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सीमावर्ती जिलों से अवैध शराब, अवैध शास्त्रों तथा अवैध खनन की शंका के दृष्टिगत उत्तराखंड राज्य की सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों के साथ समन्वय गोष्टी का आयोजन किया गया है, ताकि जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों से किसी भी प्रकार की असंवैधानिक एवं अवांछित गतिविधियों पर अपेक्षित नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
उन्होंने उत्तराखंड राज्य के उपस्थित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों का आह्वान किया कि पंचायत निर्वाचन से तीन दिन पूर्व विशेष रूप से सर्तकता अभियान का संचालन करें और सीमा पर आने जाने वाले सभी व्यक्तियों का पंजिका में नाम, मोबाइल नम्बर, पता आदि सम्पूर्ण जानकारियों का इंद्राज करें और जहां पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं उनको क्रियाशील रखते हुए सजगता के साथ निगरानी की व्यवस्था करें और संदिग्ध व्यक्यिों की विशेष रूप से जांच पड़ताल करने के पश्चात ही उसे सीमा पार करने की अनुमति दें। पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने उत्तराखंड के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों का आहवान किया कि इस प्रकार की समन्वय बैठकों का आयोजन भविष्य में निरंतर रूप से जारी रखने के लिए कार्य योजना बनाएं, कम से कम त्रैमासिक रूप से इस प्रकार की समन्वय गोष्ठियों का आयोजन निश्चित रूप से होना चाहिए ताकि दोनों राज्यों के सीमावर्ती जिलों के अधिकारी समन्वय एवं आपसी विचार विमर्श करते रहें, जिससे दोनों राज्यों के सीमावर्ती जिलों अपराध पर अपेक्षित नियंत्रण स्थापित हो सके। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि उत्तराखंड के पुलिस अधिकारियों को जिला बिजनौर के सभी पुलिस अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा और उनको हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनोद कुमार गौड़, अपर जिलाधिकारी वित्त हरिद्वार उत्तम सिंह चैहान, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धामपुर, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार, काशीपुर, हरिद्वार, उप जिलाधिकारी हरिद्वार के अलावा धामपुर, नजीबाबाद, एवं नगीना के उप जिलाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा0 परवीन रंजन सिंह द्वारा किया गया तथा बैठक के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजय कुमार द्वारा सभी अतिथिगणों का हार्दिक धन्यवाद किया।










