बिजनौरः एसपी डा0 धर्मवीर सख्त, युवक को पीटने पर दरोगा सहित दो निलंबित


शहजाद अंसारी

बिजनौर। युवक की पिटाई करना एक दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी को उस समय महंगा पड़ गया जब मांमला सज्ञान में आने पर एसपी डा0 धर्मवीर सिंह ने युवक को बेरहमी से पीटने वाले मंडावर थाने में तैनात दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है। एसपी ने पूरे मांमले में जांच सीओ सिटी को सौंपी है।

थाना मंडावर क्षेत्र के ग्राम नंगला महेश्वरी निवासी ऋषि पाल ने एसपी डा0 धर्मवीर सिंह को शिकायती पत्र देकर कहा था कि उसका बेटा अर्पित काफी दिनों से हरिद्वार में नौकरी करता है उसी दौरान एक युवक एक युवती को बहला-फुसलाकर हरिद्वार ले गया था और पांच फरवरी को मेरे पुत्र के कमरे पर चला गया था अर्पित ने उन्हें वहां से जाने के लिए कहां और फोन कर उसके परिजनों को बता दिया था।

युवती के परिजनों ने यह बात मंडावर पुलिस को बता दी थी उसी दिन से पुलिस अर्पित को बार बार थाने बुला रही थी और बाद में उसे छोड़ दिया गया था नौ फरवरी को अर्पित को फिर थाने बुलाया गया और थाने में तैनात दरोगा अशोक कुमार और सिपाही डालडा शर्मा व एक अन्य ने अर्पित को बेरहमी से पीटा जिसमें अर्पित का एक पैर टूट गया। हालत बिगडने पर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। एसपी डा0 धर्मवीर सिंह मांमले को गंभीरता से लेते हुए दरोगा अशोक कुमार सहित दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया और मांमले जांच सीओ सिटी को सौंप दी है। एसपी डा0 धर्मवीर सिंह द्वारा ऐसे बेलगाम पुलिस कर्मियों पर लगातार की जा रही कार्रवाही से दागी व निकम्मे पुलिस कर्मियों में हडकम्प मचा हुआ है।

खबरें और भी हैं...