बिल गेट्स का बड़ा कबूलनामा: रूसी महिलाओं से अफेयर और एपस्टीन से….बोले- ‘वह मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी’

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार बिल गेट्स एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी और विवादित रिश्तों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अपनी संस्था ‘गेट्स फाउंडेशन’ के कर्मचारियों के साथ हुई एक भावुक बातचीत में बिल गेट्स ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि शादीशुदा होने के बावजूद उनके दो रूसी महिलाओं के साथ प्रेम संबंध (Affair) थे।

टाउन हॉल मीटिंग में कर्मचारियों से मांगी माफी

वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गेट्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक ‘टाउन हॉल मीटिंग’ के दौरान बिल गेट्स काफी गंभीर नजर आए। उन्होंने विवादास्पद दिवंगत व्यवसायी जेफरी एपस्टीन के साथ अपने पुराने रिश्तों को लेकर स्टाफ से माफी मांगी। गेट्स ने स्वीकार किया कि एपस्टीन जैसे व्यक्ति के साथ समय बिताना उनके जीवन की एक गंभीर चूक थी, जिससे फाउंडेशन की साख को ठेस पहुंची।

रूसी महिलाओं के साथ संबंधों का सच: ब्रिज प्लेयर और फिजिसिस्ट से था संपर्क

बिल गेट्स ने खुलासा किया कि उनके दो रूसी महिलाओं के साथ संबंध थे। इनमें से एक महिला ‘ब्रिज’ गेम की खिलाड़ी थी, जिससे उनकी मुलाकात खेल आयोजनों के दौरान हुई थी। वहीं दूसरी महिला एक रूसी न्यूक्लियर फिजिसिस्ट (परमाणु भौतिक विज्ञानी) थी, जिनसे उनका संपर्क व्यावसायिक गतिविधियों के जरिए हुआ था। गेट्स ने साफ किया कि जेफरी एपस्टीन को इन गुप्त संबंधों की जानकारी हो गई थी, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि इन महिलाओं का एपस्टीन के कुख्यात सेक्स ट्रैफिकिंग मामलों से कोई लेना-देना नहीं था।

‘मैंने कुछ भी गैरकानूनी नहीं किया’

अपनी सफाई पेश करते हुए बिल गेट्स ने कहा, “मैंने कुछ भी गैरकानूनी नहीं किया और न ही मैंने एपस्टीन के आसपास कुछ भी अवैध होते देखा।” उन्होंने स्पष्ट किया कि एपस्टीन की फाइल्स और अमेरिकी न्याय विभाग के दस्तावेजों में जो तस्वीरें सामने आई हैं, वे एपस्टीन की सहायकों द्वारा बैठकों के बाद ली गई थीं। गेट्स ने दोहराया कि उन्होंने कभी भी एपस्टीन के पीड़ितों या उसके गिरोह से जुड़ी महिलाओं के साथ समय नहीं बिताया।

एपस्टीन से दोस्ती को बताया करियर की सबसे बड़ी चूक

गेट्स ने स्वीकार किया कि साल 2011 में जेफरी एपस्टीन से मिलना एक बहुत बड़ी गलती थी। गौर करने वाली बात यह है कि एपस्टीन को 2008 में ही नाबालिगों से संबंधित अपराधों के लिए दोषी ठहराया जा चुका था। गेट्स ने माना कि उन्होंने एपस्टीन के बैकग्राउंड की ठीक से जांच नहीं की और उसके साथ मेल-जोल बढ़ाना फाउंडेशन के नैतिक मूल्यों के खिलाफ था। 

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

18 + = 24
Powered by MathCaptcha