भाजपा नेत्री गायत्री निराला ने किया क्षेत्रीय उपाध्यक्ष फूल सिंह चौधरी का जोरदार स्वागत


भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद
।बिजनौर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के पश्चिम क्षेत्रीय उपाध्यक्ष फूल सिंह चौधरी उत्तराखंड दौरे से वापस आते हुए नजीबाबाद निवासी भारतीय जनता पार्टी की अनुसूचित मोर्चा की जिला मंत्री गायत्री निराला के आवास पर पहुंचे। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष फूल सिंह चौधरी का जिला मंत्री गायत्री निराला व उनके पति रणवीर सिंह निराला ने अंग वस्त्र भेंटकर व पुष्प देकर स्वागत किया। स्वागत के बाद नगर पालिका निकाय चुनाव के संबंध में महत्वपूर्ण चर्चा हुई ।चर्चा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष फूल सिंह चौधरी ने अनुसूचित वर्ग के लोगों को जागरूक कर भारतीय जनता पार्टी की जन हितकारी योजनाओं के बारे में जानकारी अवगत कराते हुए उनका मत ज्यादा से ज्यादा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में दिलाने का आवाहन किया और अपनी पार्टी के प्रत्याशी को जिताने पर जोर दिया और आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर संगठन के समस्त कार्यक्रम में सक्रिय रहने पर बल दिया।

खबरें और भी हैं...