बीजेपी नेता रूपेश पांडेय की नेपाल उपराष्ट्रपति से मुलाकात, व्यापार-विकास पर सहमति

काठमांडू 2 जुलाई 2026 । बिहार के बीजेपी नेता रूपेश पांडेय ने नेपाल के उपराष्ट्रपति राम सहाय प्रसाद यादव से काठमांडू में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच भारत-नेपाल संबंध, सीमा क्षेत्र के व्यापार, इंफ्रास्ट्रक्चर सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

रूपेश पांडेय ने मुलाकात के बाद कहा कि नेपाल में विकास की गति का विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा, “नेपाल और बिहार के ऐतिहासिक-सांस्कृतिक रिश्ते हैं। दोनों मिलकर व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन में आगे बढ़ सकते हैं।” उन्होंने बॉर्डर एरिया में कस्टम प्रक्रिया सरल करने और MSME को बढ़ावा देने का सुझाव भी दिया।

उप राष्ट्रपति यादव ने भारत-नेपाल मैत्री को और मजबूत करने की बात कही। दोनों पक्ष युवा एक्सचेंज, संयुक्त कार्यक्रम और व्यापार मेलों के आयोजन पर सहमत हुए। इस मुलाकात को दोनों देशों के बीच सहयोग का नया अध्याय माना जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha