
भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। करन पब्लिक स्कूल के मैदान पर खेले गए मैच में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मेरठ ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मुजफ्फरनगर को 3 विकेट से हराकर मैच जीता। मैच का उद्घाटन बुढ़ाना से पूर्व विधायक उमेश मलिक ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया।
टॉस मुजफ्फरनगर ने जीता और पहले बल्लेबाज करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। डॉ. सलमान ने 40, इदरीस खान ने 38, नदीन खान ने 31, शाहिद असलम ने 30 रन बनाए। बॉलिंग में आमिर ने 3, कप्तान नासिर सैफी ने 2 विकेट चटकाए। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मेरठ ने 18.4 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाकर मैच जीत लिया। आमिर पाबली ने 35, सलमान ने 31, दानिश सैफी ने 30, रिजवान सैफी ने 20 रन बनाए। बॉलिंग में शाहिद असलम को 3, नदीम और शौकीन को दो दो विकेट मिले। मैन ऑफ़ द मैच आमिर को दिया गया।
समापन एवं पुरुस्कार वितरण मुख्य अतिथि कैन्ट विधायक अमित अग्रवाल ने विजेता एवं उप विजेता को ट्रॉफी के साथ-साथ मोमेन्टो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्रिकेट कोच अतहर अली, रविन्द्र तेवतिया, कबड्डी संघ के चेयरमैन रजनीश कौशल आदि उपस्थित रहें।













