
योगी आदित्यनाथ ने भेजा शोक संदेश
भास्कर समाचार सेवा
फिरोजाबाद-: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह की मां के निधन पर शोक व्यक्त करने सिरसागंज स्थित उनके आवास पर सोमवार को पहुंचे। पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह की मां माया देवी का निधन हो जाने के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष उनके आवास पर पहुंचे और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भी पत्र भेजकर शोक जताया था और जनपद के कई जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे थे। इसके साथ ही कल रविवार को भी प्रदेश की कैविनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने भी उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की थी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पत्र भेजकर शोक जताया था। इस दौरान रमेश चन्द्र चंचल, पूर्व विधायक,संजीव यादव,चेयरमैन करहल ,पप्पूलोधी,पूर्व विधायक, बेबी रानी मोर्य कैबिनेट मंत्री ,अजीत सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख,रामवीर सिंह पूर्व विधायक, डा.चन्द्रसेन जादौन सांसद फिरोजाबाद, अजीम भाई पूर्व विधायक, अरविन्द यादव पूर्व एमएलसी,अवधेश यादव पूर्व एमएलसी, प्रेमपाल सिंह धनगर विधायक टून्डला, दिनेश वशिष्ठ , जे.पी.एस. राठौर राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) प्रदेश महामंत्री भाजपा,विजय बहादुर पाठक एमएलसी प्रदेश उपाध्यक्ष
भाजपा,दिनेश प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, सरित कांत भाटिया चेयरमैन बेवर ,शिव सिंह चक पूर्व विधायक,धर्मपाल सिंह चौहान विधायक एत्मादपुर,सुभाष यादव, पूर्व एमएलसी, बबलू चौहान, चेयरमैन अर्बन कोपरेटिव बैंक,मानवेन्द्र प्रताप सिंह एमएलसी सहित आदि लोग पहुंचे थे।













