
भास्कर समाचार सेवा
टूंडला। भारतीय जनता युवा मोर्चा आयोजित बैठक दौड़ प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा ने की। जिसमें प्रवासी के रुप में क्षेत्रीय शोध प्रमुख राजवंश उपस्थित रहे।।
उन्हांेनेे बताया राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में 12 जनवरी को भारतीय जनता युवा मोर्चा फिरोजाबाद एक 5 किलोमीटर की दौड़ की प्रतियोगिता का आयोजन टूंडला नगर में करा रहा है। यह दौड़ ठाकुर बीरी सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम से प्रारंभ होगी। इसमें करीब 200 से ज्यादा प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे। दौड़ में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को पुरस्कार दिया जाएगा। जिला अध्यक्ष आकाश शर्मा ने दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक प्रतिभागियों से प्रतिभाग करने की अपील की। बैठक में अजय शर्मा, प्रशांत शर्मा, अनमोल कपूर, जोंटी चैधरी, ,दीपक , मोहित उपाध्याय ,सनी , हिमांशु वशिष्ठ, प्रमोद राठौर, रजनीश पाराशर आदि लोग उपस्थित रहे।













