गोवा जा रही छात्रों से भरी बस पलटी, 3 नर्सिंग छात्रों की मौत; कई घायल

Now road accident victims will get free treatment up to Rs 1.5 lakh.

चित्रदुर्ग। कर्नाटक के चित्रदुर्ग में शुक्रवार को छात्रों से भरी एक टूरिस्ट बस हादसे का शिकार हो गई। बस गोवा जा रही थी, तभी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन नर्सिंग छात्रों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य छात्र घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस में 52 स्टाफ और छात्र सवार थे

एक घायल छात्रा ने हादसे के बारे में बताया कि बस गोवा जा रही थी और रात करीब 10:30 बजे अधिकांश छात्र सो गए थे। अचानक बस के टकराने की आवाज और तेज झटका महसूस हुआ, जिसके बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

छात्रा के मुताबिक, हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बस की खिड़कियां तोड़कर अंदर फंसे छात्रों को बाहर निकाला। बस में 49 छात्र, दो टीचिंग स्टाफ और एक नॉन-टीचिंग स्टाफ समेत कुल 52 लोग सवार थे।

पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए बस की स्थिति और चालक की भूमिका समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha