शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, वीडियो बनाई और गंगनहर में फेंकने की धमकी…मेरठ की युवती की शिकायत पर सहकर्मी पर केस दर्ज

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अपने सहकर्मी दिव्यांशु पर शादी का झांसा देकर नशीला पदार्थ पिलाने, जबरन शारीरिक संबंध बनाने और अश्लील फोटो-वीडियो बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, विरोध करने पर आरोपी ने शादी का भरोसा दिया और 3 अक्टूबर 2025 को दिल्ली के तीस हजारी इलाके में हिंदू रीति-रिवाज से उससे शादी कर ली। हालांकि, शादी के बाद भी आरोपी उसे अपने घर नहीं ले गया और नौकरी का बहाना बनाकर हरियाणा भेज दिया। पीड़िता का आरोप है कि 10 जुलाई 2026 को दिव्यांशु ने दुपट्टे से उसका गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की तथा गंगनहर में फेंकने की धमकी दी। इसके बाद 26 जुलाई को भी एक मेडिकल स्टोर पर उसके साथ बदसलूकी और धमकी दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2. दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, बेटी के जन्म पर प्रताड़ना के बाद बच्चों समेत घर से निकाला: पल्लवपुरम में पति समेत 6 पर मुकदमा दर्ज

मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र अंतर्गत खनौदा गांव की रहने वाली चांदनी ने अपने पति बोनिस कुमार और पांच अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता चांदनी की शादी 26 मई 2010 को बोनिस के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष कम दहेज को लेकर उसे ताने मारता और मारपीट करता था। साल 2011 में जब उसकी बेटी का जन्म हुआ, तो ससुराल वालों का प्रताड़ना भरा रवैया और अधिक बढ़ गया। 15 सितंबर 2025 को आरोपियों ने 5 लाख रुपये नकद और कार की मांग को लेकर पीड़िता और उसके मासूम बच्चों को पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। एसएसपी के आदेश पर पल्लवपुरम पुलिस ने आरोपी पति समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha