हिंदुओं के बीच जातीय समीकरण हो समाप्त : मिलिंद परांडे

भास्कर समाचार सेवा

गाजियाबाद। गुरुवार को क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित एबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में विश्व हिन्दू परिषद गाजियाबाद महानगर ने धर्म रक्षा सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में विश्व हिन्दू परिषद् के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि धर्मांतरण को रोकने और हिंदुओं के बीच जातीय समीकरण को समाप्त करने पर जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हिंदुओ के द्वारा कभी धर्म परिवर्तन नहीं कराया गया, जबकि अन्य धर्मों ने हिंदुओ को कमजोर करने के उद्देश्य से धर्म का परिवर्तन धमका कर, आर्थिक सहायता करके और भ्रान्ति फैलाकर किया है। इसके अलावा कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत डीआईजी डॉ. वी के शेखर ने की और उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा समाज को दिए सूत्रों को सरल भाषा में समझाया। इस मौके पर पालक अधिकारी यशपाल, विश्व हिन्दू परिषद गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष आलोक गर्ग, मंत्री अनिल रावत, कॉलेज चेयरमैन नीरज गोयल, महानगर कोषाध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...