शादी का झांसा देकर स्टाफ नर्स के साथ मनाई सुहागरात, जब हो गई प्रेग्नंत…

पलवल में एक स्टॉफ नर्स से दोस्ती कर दुष्कर्म किया गया. फिर उसके गर्भवती होने पर गर्भ निरोधक दवाई खिलाकर गर्भपात कर दिया. जब उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी गई. महिला थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

जांच अधिकारी ने बताया कि पीडि़ता ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह फरीदाबाद स्थित किराए के मकान में रहती है. वर्ष 2017 में पीडि़ता उड़ीसा स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स के पद पर नौकरी करती थी और उसी समय दीन दायल नगर गवालियर (एमपी) निवासी संतोष भी डाक्टरी की पढ़ाई करने के लिए उडीसा आया था. उसी दौरान पीडि़ता की संतोष से दोस्ती हो गई.

एक अप्रैल को पीडि़ता ने पलवल के श्री सत्या साईं अस्पताल में ज्वाईन किया. 19 जून को संतोष ने भी श्री सत्य साईं अस्पताल में नौकरी के लिए ज्वाईन कर लिया. 13 जुलाई को संतोष पीडि़ता को आल्हापुर स्थित एसआरएस सिटी सेक्टर 6 में अपने कमरे लाया और उसका रेप किया और वह गर्भवती हो गई.
जब इस बात का पता संतोष को लगा तो उसने जबरन गर्भ निरोधक दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया

. पीडि़ता ने जब संतोष से शादी करने के लिए कहा तो उसने जान से मारने की धमकी दी. संतोष 2 अक्टूबर को अस्पताल से नौकरी छोडक़र अपने गांव चला गया. पीडि़ता ने 22 नवम्बर को मामले की शिकायत पुलिस को दी. पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ तस्दीक के बाद शनिवार को दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha