
भास्कर समाचार सेवा
टूंडला। हजरत लोको वाले सैयद बाबा उर्स कमेटी का तीन दिवसीय उर्स के प्रथम दिन चादर शरीफ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सर्व धर्म के महिला-पुरूषों ने सैयद बाबा की मजार पर चादर चढ़ाई।हजरत लोको वाले सैयद बाबा उर्स कमेटी लाइनपार टूंडला द्वारा सैयद बाबा की मजार पर चादर चढ़ाकर अमन चेन की दुआएं मांगी। इस दौरान बड़ी संख्या में सभी धर्म के महिला-पुरूष शामिल रहे। इस अवसर पर लोको वाले सैयद बाबा उर्स कमेटी के व्यवस्थाप मौ. हुसैन ने कहा कि किसी भी अल्लाह वाले की बारगाह में वही लोग फैज हासिल करते हैं जो अकीदत रखते हैं और जिनकी नजर और नजरिया सही हो। बिलासुबा हर चीज अल्लाह ही अता फरमाता है, मगर यह अल्लाह वाले उसकी कुदरत और रहमत के मजाहिर हैं। जब दुनिया के तबीब आजिज आ जाते हैं, वहीं इन अल्लाह वालों के दरबार की थोड़ी सी खाक अल्लाह के फजल से लोगों को शिफा अता करती है। अल्लाह वालों के दरबार में बगैर किसी भेदभाव, रंग और नस्ल के सभी हाजिर होते हैं। अल्लाह की बारगाह में वसीला बनाकर दुआ करते हैं। अल्लाह पाक सबकी हसरतें पूरी फरमा देता है। इस मौके पर अध्यक्ष मौ. शकील अब्बास, उपाध्यक्ष शहजाद खान, कैलाश बाबू, मौ. अकील अब्बास, इमरान अंसारी, लाल मौहम्मद, करीम बक्श, विश्वबन्दु, ब्रजेश कुमार, रविन्द्र सिंह एड., सलीम एड., हरीश चैधरी, अंसार, राजा, समीम भाई, हाजी हसन, हाजी अब्दुल समद, हाजी मौ. जीमल, जाकिर कुरैशी, गुडडू कुरैशी, यासिन भाई, सददाम, हीरालाल कुशवाह, वीर सुरेन्द्र सिंह यादव, राजीव गौतम के अलावा सैकड़ों पदाधिकारीगण मौजूद रहे।













