शिकोहाबाद में बोले बीज निगम के चेयरमैन:गाड़ी पर भाकियू का बैनर, हूटर लगाकर हुडदंग करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

भास्कर समाचार सेवा

शिकोहाबाद भारतीय किसान यूनियन का बोर्ड लगाने के साथ हूटर बजाकर रौब गांठने वाले किसान हितैषी नहीं हो सकते। भाकियू का बैनर लगाकर टोल बचाने वाले की जांच भारतीय किसान यूनियन भानू पुलिस के माध्यम से कराएगी। उक्त बातें बीज निगम के चैयरमैन राजेश्वर सिंह ने शिकोहाबाद में एक निजी कार्यक्रम में कही। नगर में एक निजी कार्यक्रम में सम्मितिल होने आए राजेश्वर सिंह ने क‌हा वर्तमान में सड़क पर दौडने वाले चार पहिया वाहनों पर भारतीय किसान यूनियन लिखे बैनर आसानी से देखे जा सकते हैं, जो हूटर लगाकर हुडदंग करने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में शामिल होने आए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानूप्रताप सिंह से पूछा गया आजकल सड़को पर भू- माफिया, खनन माफिया, गलत कार्य करने वाले अपनी कारों पर हूटर और किसान यूनियन का बोर्ड लगाकर चल रहे जिनका किसानों से दूर दूर तक कोई संबंध नही है, के सवाल पर भानू ने कहा इसकी जाँच कराएंगे। जांच में मामला सही पाए जाने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे। भारतीय किसान यूनियन के नाम का दुरुपयोग नही करने देंगे। हम ईमानदार संत है।

वहीं बीज विकास निगम चेयरमैन राजेश्वर सिंह ने कहा भाजपा सबका साथ सबका विकास वाली पार्टी है। सभी वर्गों को लेकर साथ चलती है। कार्यक्रम में सांसद चंद्र सेन जादोन, राजेस्वर सिंह, रामनिवास यादव, हरि सिंह, सतीश यादव, वृन्दावन लाल गुप्ता, राकेश संखवार, छोटू, संदीप, विनोद ,विपिन, विनीत, रामबाबू, आदि लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...