सांसद खेल मैराथन का मुख्यमंत्री वर्चुअल शुभारंभ करेंगे

भास्कर समाचार सेवा आगरा। 19 जनवरी को सेंट जॉन्स कॉलेज खेल मैदान से शुरू होने वाली मैराथन का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअल रुप से करेंगे । मैराथन का पूर्व केंद्रीय खेल राज्यमंत्री कर्नल यशवर्धन राठौर धावकों का हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

सांसद खेल स्पर्धा के शुभारंभ से पूर्व जी- 20 की मेजबानी को समर्पित मैराथन में करीब 20000 से ज्यादा लोग एक साथ दौड़ेंगे। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के मुताबिक इस मैराथन के शुभारंभ के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धावकों से वर्चुअल रूप से रूबरू होंगे। इस मौके पर केंद्र सरकार के पूर्व खेल राज्यमंत्री यशवर्धन राठौर भी धावकों का उत्साहवर्धन करेंगे। वह मैराथन को हरी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
कार्यक्रम में केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के साथ महानगर के सभी जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारियों के अलावा स्वयंसेवी संगठन, समाजसेवी संगठन, स्कूल कॉलेज के छात्र- छात्राएं और ताज नगरी के हजारों नागरिक एक साथ दौड़ेंगे।

खबरें और भी हैं...