सीओ भोगांव ने अपराधियों की धरपकड़ अभियान चलाया, विभिन्न आरोपों में वांछित युवकों को पकडकर भेजा जेल



भोगांव/मैनपुरी- पुलिस क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर सिंह के निर्देशन मंे अपराधियों के खिलाफ चलाये गये अभियान में नौ जुआरियों को हजारांे रूपये की नकदी बरामद की गई एंव अवैध देशी कच्ची शराब रखने के आरोप में एक युवक को बन्दी बनाया गया तथा फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर बाइक को चलाने वाले युुवक को बन्दी बनाकर जेल भेजा गया है। सोेमवार को थाना कोतवाली में प्रेस वार्ता करते हुये पुलिस क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर सिंह ने बताया कि सोमवार को पुलिस बल के साथ नगर के मुहल्ला मिर्धा में किले वाली दरगाह के सामने चल रहे जुये के फड़ पर छापा मारकर फड़ से चैदह हजार पचास रूपये की नकदी एंव छः मोबाइल फोन सहित नौ लोगों को बन्दी बना लिया। पकडे़ गये युवकों ने अपना नाम व पता मु0 अफसर पुत्र इकरार हुसैन, मकसूद अहमद पुत्र मन्जूर अहमद, मेहताव पुत्र गुलजार, आफताव पुत्र गुलजार, मारूक पुत्र फारूख, निवासी मुहल्ला मिर्धा, बृजेश पुत्र सोबरन सिंह निवासी मुहल्ला आसरेत, मकसूद, मुहल्ला करियानीम निवासी निजाम पुत्र इसाकुददीन, मुहल्ला मिश्राना निवासी ललित यादव पुत्र नवरतन, ग्राम जुगिया निवासी सचिन पुत्र धर्मवीर बताया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पुलिस बल के साथ चैकिंग अभियान में एक युवक को उमरीहार जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में पकडा। पकड़े गये युवक के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराव एंव शराब में प्रयुक्त होने वाली यूरिया को बरामद किया है। पकडे गये युवक ने अपना नाम व पता पेशकार उर्फ अलबर पुत्र दयाराम निवासी ग्राम उमरीहार थाना भोगांव बताया। पेशकार उर्फ अलबर पूर्व मंे हत्या, छेड़छाड, चोरी, मारपीट जैसे अपराधों में भी संंिलप्त रहा है तथा थाना भांेगाव मंे टाप टेन अपराधियों की सूची में उसका नाम दर्ज है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जीटी रोड चैराहा पर चैकिंग अभियान दौरान एक युवक को फर्जी नम्बर की बाइक सहित पकडा गया। जब बाइक के कागज मंागे तो वह नहीं दिखा सका। पकडे़ गये युवक ने अपना नाम भोपाल सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी अकबरपुर थाना दन्नाहार बताया। पकडे़ गये आरोपियों को पुलिस ने विभिन्न धाराओं मंे अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा है।

खबरें और भी हैं...