
भास्कर समाचार सेवा फिरोजाबाद । आज भारतीय लोक कल्याण समिति द्वारा लगातार हो रहे आठ दिवसीय निशुल्क चाय वितरण व कंबल वितरण कार्यक्रम का रामनगर रेलवे स्टेशन बस स्टैंड सुभाष चौराहा जैन मंदिर और जाती हुई बसों में चाय निशुल्क वितरण करते हुए 8 दिवसीय कार्यक्रम का आज समापन किया गया इस अवसर पर समिति के संस्थापक प्रबंधक महासचिव सुनील दत्त कुत्ता ने जानकारी दी भारतीय लोक कल्याण समिति द्वारा कुछ ही दिनों में एक निशुल्क कंबल वितरण कैंप लगाया जाएगा मैं गरीब असहाय लोगों को चिन्हित करके शुल्क कंबल दिए जाएंगे आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित समिति के मंडल अध्यक्ष मयंक भटनागर मीनू अग्रवाल ममता जैन सुनील दत्त गुप्ता योगेश गुप्ता हजारी लाल गुप्ता अनिल गुप्ता सुनील राठौर अमर सिंह कुशवाह अमित यादव सोनू बघेल विकास गुप्ता इत्यादि आप सभी का भारतीय लोक कल्याण समिति बधाई शुभकामनाएं देती है जो इतनी सर्दियों में भी तन मन धन से अपनी अपनी सेवाएं लगातार देते रहे कार्यक्रम सफल बनाने के लिए बहुत-बहुत बधाई सभी साथियों को।












