
भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की जानिब से कावड़ यात्रियों को केला वितरित किया गया। महाराजा का चौराहा पर आयोजित सेवा शिविर का कस्बा चौकी इंचार्ज, सहानपुर चौकी प्रभारी अनिल कुमार के कर कमलों द्वारा शुभारंभ किया गया ।इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष मुस्तकीम राईन, जिला महासचिव हाजी नसीम अंसारी, ब्लॉक उपाध्यक्ष जसविंदर सिंह , ब्लॉक महासचिव अरविंद चौधरी , न्याय पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह , नगर पालिका नजीबाबादकी भावी प्रत्याशी श्रीमतीदयावती , कांग्रेसी युवा नेता शक्ति सिंह व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













