डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के स्वागत में उमड़ी भाजपाइयों की भीड़

भास्कर समाचार सेवा
इटावा। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एंव सदस्य विधान परिषद डा. दिनेश शर्मा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा के निवास बकेवर पहुंचे जहां श्री शर्मा नेतृत्व में मौजूद हज़ारों भाजपाईजनों, नगर वासियों द्वारा स्वागत किया गया।
पूर्व डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा को बकेवर नगर की सीमा में घुसते ही, गोपाल मोहन शर्मा ने लगभग एक हजार भाजपाइयों, जनता जनार्दन के साथ मिलकर हाइवे पुल से रिसीव किया, और अपने निवास पर लाते हुए लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कराने के साथ अदभुत शानदार स्वागत किया। स्वागत में दिनेश शर्मा को 51 किलो की बड़ी माला पहनाकर, पगड़ी पहनाकर, तलवार भेट की गई , वहीं बीजेपी कार्यकर्ताओ और समर्थकों ने सड़क पर उतरकर, डा. दिनेश शर्मा के स्वागत में सैकड़ो गोले दागे, पूरे नगर को होर्डिंग बैनर, फूल मालाओं से पाट दिया गया था, बैंड बाजों और ढोल नगाड़ों के साथ, मोदी- योगी जिंदाबाद, जेपी नड्डा- भूपेंद्र चौधरी जिंदाबाद, और डा दिनेश शर्मा, गोपाल मोहन शर्मा, प्रांशु दत्त द्विवेदी जिंदाबाद के गर्मजोशी से नारे लगाए गए, डा. दिनेश शर्मा के साथ आए भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष यूपी प्रांशु दत्त द्विवेदी का भी कार्यकताओं द्वारा सैकड़ो माला पहनाकर अभूतपूर्व स्वागत का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान डा दिनेश शर्मा ने गोपाल मोहन शर्मा के बकेवर आवास पर प्रेस वार्ता भी की और पुराने समय को याद करते हुए कहा, मैं बहुत पुराने समय से बकेवर की धरती पर आ रहा हूं, ये ऐतिहासिक धरती है, गोपाल मोहन शर्मा मेरे छोटे भाई हैं। हमने और गोपाल मोहन ने चने खा- खाकर, स्कूटरों पर बैठकर प्रदेश में बहुत संघर्ष किया हे। गोपाल मोहन शर्मा बहुत संघर्षशील और भाजपा जिला इटावा के बहुत तेजतर्रार पुराने नेता हैं। दिनेश शर्मा ने गोपाल मोहन शर्मा के घर के सभी सदस्यों से मिलकर कुशलक्षेम पूछा, उनके पौत्र रुद्राक्ष मोहन को भी गोद में खिलाकर दुलार दिया। इस दौरान पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष हरनाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, अनूप जाटव, डा. रामस्वरूप यादव, विपिन दुबे, अखिलेश उपाध्याय, डा योगेंद्र दुबे, ब्रजेश शर्मा, मुकुल दुबे, पुष्पेंद्र त्रिपाठी, अमन तिवारी, छात्र नेता आदित्य मोहन शर्मा, अमित तिवारी, रविंद्र गुप्ता, रामू शर्मा, दयासागर दोहरे, भईया जी चौधरी, सत्ते चौधरी, सोमेश अवस्थी, हीरा शर्मा, छन्नी पंडित, ओमप्रकाश, राहुल, निखिल, अंकित, गुल्लू शर्मा , सत्यम, सोनू, रजत, गुड्डन, शशांक चौहान , अशोक शुक्ला, प्रकाश मिश्रा, अन्नू तिवारी, समीर त्रिपाठी, ऋषि शुक्ला, भगवान दास, केशव शर्मा, रामशरण गुप्ता, इस्लाम , अरुण, उदय उपाध्याद्य, डा शमी एजाज, डेविड शर्मा, राजन शर्मा, राहुल तिवारी, समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...