
बहराइच l बहराइच में दबंगों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते नजर आ रहे हैं ताजा मामला बहराइच जनपद के देहात कोतवाली के पास का है जहां पेशी पर आए एक युवक पर कुछ दबंगों ने हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को आनन-फानन में बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक के परिजनों ने बताया कि घायल युवक का नाम पंकज है जोकि जलालपुर का रहनेवाला है। वह जनपद बहराइच में पेशी पर आया था तभी अचानक देहात कोतवाली के पास कुछ दबंगों ने उस पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हमले में युवक का मोबाइल फोन भी चकनाचूर हो गया। परिजनों ने बताया कि पंकज की शादी प्रज्ञा शुक्ला नाम की एक युवती से तय हुई थी। तो पंकज ने शादी से पहले ही 10 बीघा जमीन अपनी होने वाली पत्नी प्रज्ञा शुक्ल के नाम से खरीद ली थी। जिसके बाद इस मामले में विवाद शुरू हो गया था। और 2 साल से यह विवाद चल रहा है तो वही यह मामला एक साल पहले कोर्ट में भी बहुत चुका है। इसी कड़ी में लगातार पंकज की पेशी न्यायालय में होती रहती है। पंकज के परिजनों का आरोप है कि लगातार युवती पक्ष के लोगों की तरफ से धमकियां भी दी जा रही थी।
उन्होंने बताया कि इसी वजह से आज युवती पक्ष के 6 लोगों ने पंकज पर हमला कर दिया और जमकर मारा पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का नाम पंकज तिवारी है जोकि फैजाबाद के एक प्राथमिक विद्यालय में सरकारी शिक्षक भी है। पंकज पेशी से होकर वापस घर जा रहे थे यह हमला उन पर तभी किया गया है। फिलहाल उनको इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।












