दलित छात्र को प्रधानाचार्य की टेबल से उठाकर पानी पीना पड़ा महंगा


प्रधानाचार्य व उसके भाइयों ने उसे बेरहमी से पीटा
रिपोर्ट दर्ज, कार्रवाई का आश्वासन

भास्कर समाचार सेवा
अफजलगढ़। थाना क्षेत्र के गांव सीरवासुचंद में एक प्यासे दलित छात्र को प्रधानाचार्य की मेजपर रखी पानी बोतल से पानी पीना बहुत मंहगा पड़ा। दलित छात्र के इस कृत्य की सजा प्रधानाचार्य और उसके भाईयों ने हाथों-हाथ दे डाली। सबके सामने दलित छात्र को जलील कर बुरी तरह पीटा गया। और जाति सूचक शब्द व बेइज्जत करके छात्र को स्कूल से भगा दिया। पुलिस ने पीड़ित छात्र की तहरीर पर प्रधानाचार्य सहित उसके भाईयों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सीरवासुचंद में स्थित चमनो देवी इंटर कॉलेज में रविवार को 12 वीं कक्षा के छात्र छात्राओं की एक फेयरवेल पार्टी का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान दलित छात्र राजकुमार पुत्र डालचंद सिंह निवासी ग्राम प्रेमनगर पुक्खेवाला 11 वीं का छात्र है। वह इस कार्यक्रम में शामिल था। पीड़ित छात्र को अचानक प्यास लगी तो सामने बेंच पर रखी बोतल से पानी पिया। प्यासे दलित छात्र को प्रधानाचार्य की मेजपर रखी पानी बोतल से पानी पीना बहुत मंहगा पड़ा। दलित छात्र के इस कृत्य की सजा प्रधानाचार्य और उसके भाईयों ने हाथों-हाथ दे डाली। सबके सामने दलित छात्र को जलील कर बुरी तरह पीटा गया। और प्रधानाचार्य ने जाती सूचक शब्द व बेइज्जत करके छात्र को स्कूल से भगा दिया। जिसपर पीड़ित छात्र ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की।‌ उधर कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज किये जाने की पुष्टि करते आवश्यक कार्रवाई किये जाने की बात कही है।

खबरें और भी हैं...