संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला युवक का शव


 बछरावां-रायबरेली।थाना क्षेत्र के ग्राम कन्नावा में एक 16 वर्षीय युवक का शव  उसके अपने ही ट्यूबवेल पर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला।

कन्नावा निवासी विक्की पुत्र’राम गणेश’ प्रातः 5 बजे  नित्य क्रिया से फारिग होने के लिए खेतों की ओर गया हुआ था काफी देर तक वापस नहीं आया  इसी बीच कुछ ग्रामीणों द्वारा उसे अपने ही ट्यूबवेल पर चादर से फंदा लगाकर फांसी लगाऎ देखा गया ग्रामीणों ने जब घर वालों को इसकी सूचना दी तो उन लोगों द्वारा उसे फांसी से उतारकर घर ले आया गया विक्की के पिता जो किसी काम से बाहर गए हुए थे वह भी आ गए आनन फानन अंतिम क्रिया की तैयारी की जाने लगी इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा विक्की के परिजनों को मुकदमा लिखाने तथा  पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी गई परंतु परिजन तथा उसके पिता किसी भी प्रकार राजी नहीं हुए और उन्होंने पुलिस को लिखित रूप में दे दिया   कि वह किसी प्रकार की कानूनी सहायता नहीं चाहते घर वालों के द्वारा  किया गया यह बर्ताव पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ  है!

खबरें और भी हैं...