नहाल की झाल में तैरता अज्ञात महिला का शव मिला

भास्कर समाचार सेवा गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र अज्ञात शव का डंपिंग ग्राउंड बनता जा रहा है। इसी कड़ी में पूर्व में मटियाला के जंगल में मिले एक पुरुष के शव की शिनाख्त करते हुए पुलिस ने बड़ा खुलासा किया था। वहीं नाहल की झाल के पास चित्तौड़ा नहर पर पानी में तैरता हुआ एक 25 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सूचना के आधार पर आनन फानन मौके में पहुंचकर महिला के शव को पानी से निकालकर पहचान के प्रयास में जुटी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि कहीं और शव पानी में तैर कर आने की आशंका जताई जा रही है। और शव को देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि शव करीब 8 से 10 दिन पुराना है और पानी में तैरता हुआ नाहल की झाल में पहुंच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पहचान के प्रयासों में जुटी हुई है । एसीपी निमिष पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि नाहल की झाल के पास चित्तौड़ा नहर पर एक अज्ञात 25 वर्षीय महिला का पानी में तैरता हुआ शव मिलने से सूचना के आधार पर तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और महिला की पहचान कराई जा रही है।

खबरें और भी हैं...