बनारस से वृंदावन शिक्षा ग्रहण करने आये युवक का शव मिला फंदे पर लटका

मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

भास्कर समाचार सेवा

वृंदावन । बनारस से वृंदावन शिक्षा ग्रहण करने आए युवक ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर पुलिस को ने मिली कि फोगला आश्रम के समीप स्थित स्वामी रामस्वरूप के पंडाल में किराए पर रहने वाले हर्ष पाठक उम्र करीब 22 पुत्र ओम प्रकाश पाठक सुबह से ही अपने कमरे से बाहर नहीं आया है। जिसका अंदर से ही गेट बंद है। पड़ोसियों द्वारा सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब गेट खुलवाना चाहा तो अंदर से कोई जबाब नही मिलने पर पुलिस ने अनहोनी की आशंका से गेट तोड़ा गया। अंदर देखा है, तो युवक का शव पंखे से लटका हुआ था। जिसकी सूचना फोरेंसिक टीम को दी गई। पुलिस ने पंचनामा भर मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस के अनुसार फंदे पर लटके मृतक के शव को देखते हुए प्रतीत हो रहा है, कि युवक ने कई दिन पहले फांसी लगाई थी। भारी गर्मी के चलते शरीर पर फफोले पड़ गए हैं।

खबरें और भी हैं...