
भास्कर समाचार सेवा मुरादनगर। दिल्ली मेरठ रोड स्थित काईट कालेज में बिजली का फाल्ट ठीक करते समय करंट लगने से संविदा कर्मी की मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने विभाग के अधिकारीयों लापरवाही का आरोप लगाते करते हुए अस्पताल में हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार नगर की जाट कालोनी निवासी 40 वर्षीय संदीप पुत्र नरेंद्र चौधरी बिजली विभाग में संविदा कर्मी है। दिल्ली मेरठ रोड स्थित काईट कालेज में बिजली की सप्लाई बाधित हो गई थी। सूचना पर संदीप कालेज पहुंच गया। वह फाल्ट ठीक कर रहा था कि अचानक करंट लगने से गंभीर रूप घायल हो गया। जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने विभाग के अधिकारीयों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर प्रदर्शन किया। एसीपी निमिष पाटिल ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता लग सकेगा। अधिशासी अभियंता ब्रह्मानंद शर्मा ने बताया कि संदीप विभाग में संविदा कर्मी है। काइट कालेज में फाल्ट ठीक करते समय करंट लगने से मौत हो गई है।












