‘महाभारत’ में द्रौपदी का किरदार निभाएंगी दीपिका, दिवाली 2021 पर फिल्म होगी रिलीज

‘महाभारत’ में द्रौपदी का किरदार निभाएंगी दीपिका

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही एक बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। दीपिका पादुकोण फिल्म ‘महाभारत’ में द्रौपदी का रोल करेंगी। दीपिका निर्माता मधु मंटेना के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण भी करेगी। फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया-‘दीपिका पादुकोण महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाएंगी। दीपिका मधु मंटेना के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण करेगी। फिल्म कई भागों में बनाई जाएगी, जिसका पहला पार्ट दीवाली 2021 में रिलीज होगा।

दीपिका पादुकोण फिल्म ‘छपाक’ से पहली बार निर्माता बनी हैं। फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन से प्रेरित है। दीपिका ने बताया कि मैं द्रौपदी का किरदार को लेकर बहुत खुश और सम्मानित महसूस कर रही हूं। मुझे विश्वास है यह जिंदगीभर का किरदार है। ‘महाभारत’ अपनी पौराणिक कथाओं और सांस्कृतिक प्रभाव के लिए लोकप्रिय है, लेकिन जीवन के कई सबक ‘महाभारत’ से भी मिलते हैं, लेकिन ज्यादातर इसके पुरुषों से। इसे नए तरीके और नजरिए से बताना दिलचस्प के साथ महत्वपूर्ण भी होगा। दीपिका मेघना गुलजार की फिल्म ‘छपाक’ की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी। इसके साथ ही दीपिका रणवीर के साथ फिल्म ’83’ में नजर आएंगी।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha