दिल्ली सरकार ने जल बोर्ड कर्मचारियों को दिया तोहफा, कच्ची नौकरियां की पक्की

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली जल बोर्ड के 700 कच्चे कर्मचारिेयों की नौकरी पक्की कर दी है। सीएम केजरीवाल ने इन्हें स्थायी करने की चिट्ठी आज सचिवालय में एक कार्यक्रम में सौंपी। केजरीवाल सरकार दिल्ली जल बोर्ड के सैकड़ों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए इनकी सरकारी नौकरी पर्मानेंट कर दी। अब इन कर्मचारियों को सरकार द्वारा उपलब्ध किए गए सभी लाभ मिल सकेंगे। केजरीवाल ने कहा कि अगर सरकार चाहे तो स्कूलों और अस्पतालों को बहुत बेहतर तरीके से चला सकती है। जो सरकार स्कूल और अस्पताल नहीं चला सकती, उसको इस्तीफा दे देना चाहिए।

शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली सहित सभी क्षेत्रों में अच्छा काम किया
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि साल 2015 से हमने सरकार बनने के बाद से शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी के क्षेत्र में बहुत अच्छा काम हुआ है। दिल्ली सरकार में पहली बार बड़े पैमाने पर कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया गया। केजरीवाल ने कहा कि देश में पक्के कर्मचारियों को कम किया जा रहा है। देश में एक माहौल बनाया गया कि पक्के कर्मचारी काम नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि आज 700 कर्मचारियों को पक्का कर इस मिथ को तोड़ दिया है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

− 4 = 5
Powered by MathCaptcha