केडी त्यागी को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया सम्मानित

भास्कर समाचार सेवा मुरादनगर ।वरिष्ठ भाजपा नेता केडी त्यागी को समाज सेवा में उल्लेखनीय कार्य करने पर न्यूज़ नेशन चैनल के “द लीजेंड” कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, व चैनल के अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया । उपमुख्यमंत्री नोएडा में आयोजित न्यूज़ चैनल के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे थे ।जहां लगातार समाज सेवा से जुड़े लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया था। श्री पाठक ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा ही है। इसलिए लोगों को दूसरों के दुख दर्द दूर करने के प्रयास करने चाहिए। श्री केडी ने इस विषय में बताया कि सामाजिक कार्य करने के लिए मुझे चैनल की और से उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, इस तरह के उत्साहवर्धन से मुझे और ऊर्जा से सामाजिक कार्य करने का प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने बताया कि मैंने अभी तक राजनीति कम लोगों की सेवा ज्यादा की है इसलिए लोगों का प्यार आशीर्वाद भी हमें मिलता है। यही आशीर्वाद ग्राम पंचायत चुनावों में भी जनता ने हमें दिया और अपने वोट से मुझे तथा मेरी पत्नी को क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनकर भेजा ।जनता का यह प्यार भी हमें उनकी सेवा करने के लिए प्रेरित करता है। और हमारा यही प्रयास रहेगा कि लोगों के सुख दुख में हर समय खड़े रहे।

खबरें और भी हैं...