उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जन चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

भास्कर समाचार सेवा

टूंडला। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तहसील टूंडला के गांव कोर्ट की में जन चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए उन्होंने कहा कि जन चौपाल का मतलब गांव की समस्याओं का गांव में ही समाधान करना है जन चौपाल के दौरान जो भी शिकायतें मिली हैं उनकी वह अधिकारियों से रिपोर्ट मांगेंगे और फिर शिकायतकर्ता को सूचना भी देंगे कि आपकी शिकायत पर कार्रवाई की गई है उन्होंने कहा कि हम हमारी सरकार आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर रही है गांवों में समूह के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बनी है, उत्तर प्रदेश में 7 लाख समूह संचालित है,आगे 10 लाख समूह और बनाएंगे। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास के पथ पर अग्रसर है सरकार जल जीवन योजना के अंतर्गत हर घर जल देने की तैयारी कर रही है वहीं केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं गरीबों के लिए संचालित कर रही है गांवों में दबंगों द्वारा चकरोड और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है जिसको या तो वह स्वस्थ हटा लें अन्यथा सरकार का बुलडोजर चलाकर हटाया जाएगा निराश्रित गोवंश ओं की समस्याओं पर उन्होंने कहा कि सरकार को घंटों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 4 गांव बनाएगी तथा और अधिक गौशालाओं का निर्माण करेली किसान गोवंश को खुला ना छोड़े उन्हें गौशालाओं में पहुंचाएं गोवंश की रक्षा करना सरकार का धर्म है पहले की सरकारों में भ्रष्टाचार होता था आज भ्रष्टाचारियों को सस्पेंड नहीं किया जाता बल्कि सीधा मुकदमा लिख कर जेल भेजा जाता है पहले आप सरकार के पास जाते थे आज सरकार आपके द्वार पहुंच रही है इसी के साथ उन्होंने अपने हाथों से गरीब लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौंपी और चैट वितरित किए इस दौरान सांसद डॉ चंद्र सेन जादौन विधायक टूंडला फिरोजाबाद सदर विधायक मनीष असीजा पूर्व विधायक ओम प्रकाश वर्मा जिला संयोजक वृंदावन लाल गुप्ता नूतन राठौर पूर्व विधायक हरिओम यादव पूर्व विधायक शिव सिंह महानगर अध्यक्ष राकेश जिला महामंत्री दीपक चौधरी जिला उपाध्यक्ष दीपक राजोरिया नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला जिला मंत्री संजय परमार लोकेश यादव भवन सिंह ठेकेदार नीलम दिवाकर शैलेंद्र प्रताप सिंह अजीत व ग्राम प्रधान पुत्र की प्रतिनिधि मोहन सिंह पोनिया आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...